जौनपुर। जिलाधिकारी ने बुधवार की देर शाम शीतला चैकिया स्थित मंडी में मौजूद धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुल्तानपुर (गौर) निवासी किसान प्यारेलाल मौर्य से धान विक्रय के संबंध में जानकारी प्राप्त की । उन्होंने किसानों से पूछा कि केंद्र पर धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही है। सही से धान का तौल हो रहा है कि नहीं, जिस पर किसानों ने कोई समस्या नहीं होने की बात कही। जिलाधिकारी ने विपणन निरीक्षक प्रियंका सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए कि शत-प्रतिशत किसानों का सत्यापन हो। किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। डीएम ने खराब हैंडपंप को पुन: रिबोर कराए जाने के निर्देश मंडी निरीक्षक को दिए । मंडी में गंदगी देखकर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित ठेकेदार का ठेका निरस्त करने का निर्देश और मंडी सचिव को भी स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई की उत्तम व्यवस्था होनी चाहिए।