फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बदलापुर नगर पंचायत पुनर्गठन पेयजल योजना के कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की जानी। तय समय सीमा में काम पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एक्सईएन सचिन सिंह ने डीएम को अवगत कराया कि राज्य सेक्टर कार्यक्रम के अंतर्गत निर्माणाधीन बदलापुर नगर पंचायत पुनर्गठन पेयजल योजना के लिए 1024.87 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। 973.63 लाख अवमुक्त हुआ है। योजना में प्रस्तावित कार्यों को जोन-1 एवं जोन-2 में बांटा गया है। जोन-1 में ओवरहेड टैंक (क्षमता 750 किलो लीटर/20 मीटर) का कार्य पूर्ण हो चुका है। 02 ट्यूबवेल में 01 का पूर्ण किया जा चुका है। दूसरे पर पंप हाउस का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसे दो माह में पूर्ण कर लिया जाएगा। जोन-2 में ओवरहेड टैंक (क्षमता 1400 किलो लीटर/20 मीटर) पूर्ण है। साथ ही 03 ट्यूबवेल में 02 पूर्ण किए जा चुके हैं। तीसरे पर पंप हाउस का निर्माण कार्य 60 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। दोनों जोन में लगभग 67 किमी के सापेक्ष 50 किमी पाइप लाइन वितरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष कार्य रेलवे लाइन और एनएच क्रॉसिंग की वजह से बाधित है। दोनों जोन पर लगभग 400 हाउस कनेक्शन कार्य प्रस्तावित है। राइजिंग मेन का कार्य 2280 मीटर के सापेक्ष 660 मीटर पूर्ण है। शेष राइजिंग मेन लाइन दोनों पंप हाउस पूर्ण होने के बाद ओवरहेड टैंक से जोड़कर पूर्ण कर लिया जाएगा। डीएम ने निर्देश दिया कि शीघ्र अतिशीघ्र सभी प्रकार की कमियों को दूर कर कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें