फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यों को पूरा कराने की हिदायत

Fri, 11 Mar 2016 06:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गुरुवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में  बैठक हुई। जिसमें जिला क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति ऊसर भूमि सुधार निगम के कार्यों की समीक्षा की गई। अपूूर्ण कार्यों को शीघ्र पूरा करने की हिदायत दी। साथ कार्यों की फोटो सहित प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने सभी बिंदुओ पर सम्बन्धित अधिकारियों को एक सप्ताह में अपूर्ण कार्य को पूर्ण कर फोटोग्राफ के साथ प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।  
विज्ञापन
कहा कि डीपीआरओ सीराम जायसवाल को सोडिक हाट का निर्माण 15 दिन के अंदर करा लें। जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह विभाग द्वारा कराए गए  कार्यो का बोर्ड लगवा लें।  एडीओ कृषि को लाभार्थी के साथ फोटोग्राफ एक सप्ताह में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त मनरेगा रामबाबू त्रिपाठी को खरीफ  की फसल में लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों मे से 50 लाभार्थियों से मोबाइल पर बातकर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
    उन्होंने परियोजना वर्ष पचंम के ग्रामाें के वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान महिला स्वयं सहायता समूहों की आजीविका सम्वर्धन एवं सुदृढ़ीकरण हेतु लाइवली हुड सपोर्ट फण्ड के बारे में जानकारी प्राप्त की। पशुपालन विभाग द्वारा चिकित्सा शिविरों एवं प्रदर्शन,कृषि विभाग व सिचाई विभाग द्वारा कराए गए प्रदर्शनों की समीक्षा की।
विज्ञापन

    साथ ही कार्यदायी विभागों एवं उपायुक्त मनरेगा रामबाबू त्रिपाठी को निर्देशित किया कि अन्य विभाग और ऊसर भूमि सुधार विभाग द्वारा एक ही कार्य पर कार्य न कराने की जांच करके रिपोर्ट सीडीओ को उपलब्ध कराएं। बैठक में पीडी तेज प्रताप मिश्र, एक्सईएन सिचाई एसके सिंह, एक्सईएन विद्युत बीबी सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें