नोडल अधिकारी भुवनेश कुमार ने विकासखंड बदलापुर के ग्राम पंचायत रूपचंदपुर में निगरानी समितियों की ओर से किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान आरआरटी के द्वारा किए जा रहे कार्य से असंतोष व्यक्त करते हुए फिर से पूरे गांव का सर्वे कराकर दवा वितरण कराने के निर्देश दिया। उन्होंने आरआरटी को निर्देश दिया कि 50 आरटीपीसीआर जांच कर शाम तक रिपोर्ट प्रस्तुत करें। 17 मई की जांच में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर 10 दिन के भीतर संपर्क में आने वाले सभी व्यक्तियों को जांच कर दवा का वितरण करने के निर्देश दिया। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने निर्देश दिया कि एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट पर मरीज को तुरंत एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाए। क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया कि कोई भी व्यक्ति कोरोना जांच प्रभावित करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। एसडीएम बदलापुर अमिताभ यादव को निर्देश दिया कि कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाए। जिला पंचायतराज अधिकारी संतोष कुमार को नियमित रूप गांव का सैनिटाइजेशन कराने का निर्देश दिया।