फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों के बाहर लगाएं कैमरे, रखें अग्निशामक यंत्र : सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। व्यापारियों के साथ हो रही घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर रविवार को थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा की अध्यक्षता में बैठक व्यापारियों के साथ बैठक हुई। इसमें व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई। व्यापारियों को दुकानों में कैमरे और अग्निशमन यंत्र लगाने के लिए कहा गया। क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टिकोण से सभी व्यापारी संदिग्ध व्यक्तियों पर मैनी नजर रखें। अपने दुकानों में अग्निशामक यंत्र जरूर रखें। इससे आग बुझाने में सहायता मिलेगी। अपराध के प्रति ज़ीरो टाॅलरेंस की नीति रहेगी। व्यापारी वर्ग को अराजकतत्वों से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह ने कहा कि कस्बे में सुबह 9 बजे से लेकर रात 9 तक भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। पुलिस का सहयोग करें और पुलिस का सहयोग लें। अनावश्यक रुपये साथ लेकर साथ में न चलें, अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। किसी भी प्रकार की असहजता की स्थिति में तत्काल पुलिस को फोन करें। संभव हो सके तो किसी सुरक्षित जगह जाने का प्रयास करें। इस अवसर पर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता, शिवकुमार, नंदलाल,सरवर अली, राजेश कुमार, विवेक कुमार, तमजीद अशरफ, मनोज जायसवाल, गौरव जायसवाल, रंजीत गुप्ता, संतोष गुप्ता, सुरेश सोनी,छबिले महाराज, दिवाकर द्विवेदी, रवि भोजवाल, मोलू जायसवाल, कौशल भाई, मुन्ना राईन व संजय चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें