फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: इंस्पेक्टर का तबादला, सब इंस्पेक्टर और दो सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। केराकत होली के दिन हुई मारपीट के मामले में पहुंची पुलिस के एक पक्ष पर लाठी मारने का वीडियो वायरल होते ही महकमे में हड़कंप मच गया। मामला तूल पकड़ता देख उच्चाधिकारियों को कार्रवाई करनी पड़ी। मामले में इंस्पेक्टर का स्थानांतरण मड़ियाहूं के लिए कर दिया गया। जबकि सब इंस्पेक्टर और दो सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया। होली के दिन रंग खेलने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस पर आरोप है कि उसने एक पक्ष के लोगों पर जमकर लाठियां चलाईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। 4 मार्च से ही इस मामले को लेकर विरोध शुरू हो गया। भाजपा नेताओं और अधिवक्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित भाजपा सभासद मंजू सोनकर ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया। उनका कहना है कि विवाद के बाद पुलिस उनके घर में घुस गई और जमकर उत्पात मचाया। सभासद के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने उनके पति बांकेलाल सोनकर और पुत्रों को घर से बाहर निकालकर लाठियों से पीटते हुए थाने तक ले जाया गया। उन्होंने इसे पुलिस की क्रूरता बताते हुए कहा कि इससे उनके परिवार का अपमान हुआ है और आम जनता में भी गहरा आक्रोश रहा। घटना के बाद क्षेत्र में लंबे समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मामला बढ़ने पर पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने संज्ञान लेते हुए कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह का तबादला मड़ियाहूं कोतवाली के लिए किया गया है। जबकि हल्का के सब इंस्पेक्टर धनुधारी पांडेय, सिपाही मिथिलेश राजभर और रणजीत सिंह को लाइ हाजिर कर दिया है। साथ ही मामले में अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार रजक ने बताया कोतवाली प्रभारी का स्थानांतरण, एक सब इस्पेक्टर और दो सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक की जगह चंदवक से इंस्पेक्टर क्राइम अरविंद कुमार पांडेय को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें