फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बदमाश की फायरिंग से बचे प्रभारी निरीक्षक, कनपटी के पास से निकल गई गोली; मुठभेड़ में शातिर गिरफ्तार

Thu, 07 May 2026 07:58 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Encounter News: जौनपुर जिले में मुठभेड़ के दाैरान बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने प्रभारी निरीक्षक की कनपटी पर गोली चलाई थी, लेकिन वे बच गए। इस पर कार्रवाई करते हुए बदमाश के पैर में गोली मारी गई, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता ने कार्रवाई की दी जानकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jaunpur News: जौनपुर शहर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार देर रात मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई है।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बदमाश कटघरा की तरफ से तूतीपुर पीपा पुल होते हुए ताड़तला क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए आने वाला है। सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर सघन चेकिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता ने बताया कि इसी दौरान कटघरा की तरफ से एक बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने टॉर्च की रोशनी दिखाकर उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस को देखकर आरोपी बाइक मोड़कर वापस भागने लगा। भागने के दौरान उसकी बाइक रेत और लोहे की चादर पर फिसल गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा।

पुलिस के मुताबिक, गिरते ही आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आरोपी द्वारा चलाई गई गोली प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के कनपटी के पास से निकल गई। जवाबी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक ने भी एक राउंड फायर किया, जो आरोपी के पैर में जा लगी। घायल होने के बाद पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
विज्ञापन

कई मामले दर्ज हैं

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नफीस निवासी रौजाजमाल खां, अचला देवी घाट रोड, सिपाह बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी तमंचा, एक कारतूस, 540 रुपये नकद और मोबाइल फोन बरामद हुआ।

सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि आरोपी चोरी, लूट, छिनैती और सुपारी लेकर वारदात करने की बात स्वीकार कर रहा है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कुल नौ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें