फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए दरोगा की मौत, परिवार में मातम, स्पेशल ड्यूटी करके लौट रहे थे

Sat, 15 Mar 2025 11:14 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

सीतापुर में स्पेशल ड्यूटी से लौट रहे दरोगा की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतक परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
 
विज्ञापन
मृत दरोगा की फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेजी बाजार थाना क्षेत्र के करछूली गांव में ड्यूटी से वापस लौट रहे दारोगा की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गांव निवासी विनोद कुमार सिंह पुत्र देवशरण सिंह(54) सीतापुर जनपद में दारोगा के पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार की रात में नैमिशारण्य मंदिर से स्पेशल ड्यूटी कर घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


बाराबंकी जनपद के सफेदाबाद के निकट तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए, घटना स्थल पर उनकी मौत हो गई। विनोद परिवार के साथ अंबेडकर नगर में रहते थे। शुक्रवार को गांव के लोगों जब दुर्घटना के बारे में जानकारी मिला तो, सभी शोक में डूब गए। विनोद के पास दो लड़की एक लड़का है। मौत की सूचना मिलने पर गांव के संभ्रांत लोग शोक व्यक्त करने के लिए घर पहुंच रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें