फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी चश्मे से हुआ निरीक्षण, मिला सब ओके

विज्ञापन
06- जिला चिकित्सालय के मेडिसिन स्टोर विभाग में दवाईयों के रख रखाव की जानकारी लेते प्रमुख सचिव के रव - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। शासन की कल्याणकारी योजनाओं की हकीकत जानने आए जिले के नोडल अधिकारी के. रवींद्र नायक ने गुरुवार को जिला अस्पताल, पीडब्लूडी, एआरटीओ और सिकरारा ब्लाक कार्यालय का निरीक्षण किया। अधिकांश कार्यक्रम पूर्व निर्धारित होने के चलते मातहत भी पूरी तरह तैयार थे। साफ-सफाई से लगायत सब कुछ बेहतर कर लिया गया था। साहब को वही दिखाया गया, जिससे सब कुछ अच्छा मिले। सरकारी चश्मे से निरीक्षण में ज्यादातर जगहों पर व्यवस्थाएं बेहतर मिली तो नोडल अधिकारी भी अफसरों की पीठ थपथपाते हुए चलते बने। मगर उनके जाते ही व्यवस्थाएं फिर से पुराने ढर्रे पर आ गई। एआरटीओ कार्यालय में बिचौलिए हावी दिखे तो अस्पताल में दवाओं की पर्ची लेकर मरीज बाहर जाते रहे। दवा, जांच उपचार के लिए उन्हें कर्मचारियों के आगे मिन्नतें करनी पड़ रही थी।
विज्ञापन

---
निरीक्षण एक: जिला अस्पताल
डॉक्टर न लिखें बाहर की दवा, रखें साफ-सफाई
नोडल अधिकारी सबसे पहले जिला अस्पताल पहुंचे। दवा वितरण कक्ष, रजिस्ट्रेशन कक्ष, औषधि स्टाफ कक्ष के निरीक्षण के साथ वार्डों में भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की जानकारी ली। निर्देश दिए कि दवा सप्लाई करने वाली एजेंसी से मैन्युफैक्चरिंग तिथि से 06 महीने के बाद की दवाएं न लें। उपलब्ध दवा एक्सपायरी तिथि से 06 महीने पूर्व ही इस्तेमाल कर ली जाए। विशेष आवश्यकता वाली जो दवाएं अस्पताल में उपलब्ध नहीं हैं, उनका विवरण उपलब्ध कराएं और दवाओं के स्टाक को कंप्यूटराइज करें। अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को नाश्ता-खाना गुणवत्तापूर्ण उपलब्ध कराने को कहा। महिला वार्ड में भर्ती श्यामा देवी, बेइला देवी से बाहर की दवा लिखे जाने के बारे में पूछा। नोडल अधिकारी ने अस्पताल में साफ-सफाई रखने तथा शौचालय तथा वार्ड के प्रत्येक ब्लॉक में एक एग्जास्ट लगवाने के निर्देश दिए। पोषण पुनर्वास केंद्र के निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने निर्देश दिया कि यहां भर्ती बच्चों की अच्छी तरह से देखभाल करें। उन्होंने आंगनबाड़ी, आशा, एएनएम 01 वर्ष के कार्यों का ऑडिट कराने का निर्देश दिया।
---
निरीक्षण दो: पीडब्लूडी ऑफिस
गंदगी और शौचालय देख भड़के, लगाई लताड़
पीडब्यूडी निर्माण खंड द्विवितीय के निरीक्षण के दौरान कार्यालय में व्याप्त गंदगी, टूटी आलमारी, कुर्सियां और खराब शौचालय देखकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के बावजूद कार्यालय की यह दशा कैसे है। इसे जल्द से जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए। अधिशाषी अभियंता निर्माण खंड द्वितीय जैनुराम को निर्देश दिया कि 15 दिन के भीतर गार्ड फाइल, पत्रावली की पंजिका, स्टाफ रजिस्टर सहित अन्य अभिलेख ठीक करा लें, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---
निरीक्षण तीन: एआरटीओ कार्यालय
आने से पहले सन्नाटा, जाते ही पहुंच गए दलाल
नोडल अधिकारी करीब साढ़े 11 बजे एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने लाइसेंस रिकार्ड रुम, परीक्षा कक्ष, लाइसेंस रूम आदि का निरीक्षण किया। लाइसेंस बनवाने आए लोगों से लिए जा रहे शुल्क के बारे में पूछा। ड्राइविंग ट्रैक न होने पर नाराजगी जताते इसके लिए तत्काल भूमि उपलब्ध कराने को कहा। यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया। नोडल अधिकारी के निरीक्षण से पहले तक कार्यालय में गिनती के लोग पहुंचे थे। कार्यालय के पास स्थित जिन दुकानों से दलालों का धंधा चलता है, उन पर भी ताला लगा रहा। दोपहर करीब 12 बजे नोडल अधिकारी के जाते ही सब कुछ सामान्य दिनों जैसा ही हो गया। लाइसेंस काउंटर से लेकर कार्यालय अंदर-बाहर तक बिचौलियों की भीड़ जुट गई।
---
जो सड़क खोदे, वह मरम्मत भी कराए
- देर रात तक चली समीक्षा बैठक में नोडल अधिकारी ने दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। नोडल अधिकारी के. रवींद्र नायक ने बुधवार की देर रात तक जिले में कानून व्यवस्था और शासन की योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। कानून-व्यवस्था में सुधार और दोहरा बनाने व बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीद का भुगतान किसानों को शीघ्र कराएं। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने और शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर ऊपरगामी सेतु बनाने का प्रस्ताव बनाने को कहा। डीएम ने बताया कि जिले की आठ रेलवे क्रॉसिंग पर ऊपरगामी सेतु बनाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। नोडल अधिकारी ने निर्देश दिया कि कोई विभाग अगर कार्य के दौरान सड़क खुदाई की जाती है तो उसकी मरम्मत भी कराएं, वरना मरम्मत में आने वाला खर्च सड़क बनाने वाली संस्था को दें। सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय को निर्देश दिए कि जिले के अस्पतालों में कहीं भी डॉक्टर बाहर की दवाइयां न लिखें। आवास के लिए मुसहरों को जमीन का पट्टे कराने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश बीएसए को दिए। बैठक में डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार, सीडीओ अनुपम शुक्ला, एडीएम रामप्रकाश, डॉ. सुनील वर्मा, सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें