फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशनाई के चक्कर में की थी मासूम की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मडि़याहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सेउर मोतीपुर गांव में सात फरवरी को हुई पांच वर्षीय आर्या की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने गुरुवार को हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के 13 दिन बाद पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर उस हंसिया को भी बरामद कर लिया है जिससे बच्ची का गला रेतकर उसने हत्या की थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार हत्यारोपी उसी गांव निवासी रवींद्र कुमार पटेल उर्फ नाटे का उसी इलाके की एक महिला से अवैध संबंध था। वह घास काटने के बहाने हंसिया लेकर अरहर के खेत के पास गया था। उसने महिला को खेत पर बुलाने के लिए कई बार फोन किया लेकिन वह नहीं आई। समय बिनाते के लिए वह टलते हुए करीब में स्थित योगेश मौर्य के घर के पास पहुंच गया। वह योगेश मौर्य की पांच वर्षीय बेटी आर्या को साथ में लिवाकर खेत की तरफ चला गया। बच्ची खेत से वापस घर जाने की जिद करने लगी तो उसने उसके मुंह में कपड़ा भर दिया और उसे अरहर के पेड़ से बांध दिया था। अंधेरा होने पर वह जब बच्ची के मुंह से कपड़ा निकाला तो वह अचेत हो गई थी। बच्ची को बेहोश देख उसने हंसिया से उसका गला रेत दिया। आर्या सात फरवरी की शाम चार बजे से घर से गायब थी। दूसरे दिन आठ फरवरी को घर से दूर अरहर के खेत में खून से लथफथ उसका शव पाया गया था। घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच, कोतवाली पुलिस की टीम दिन रात छानबीन में लगी थी।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय ने बताया कि काल डिटेल और अन्य तकनीकी माध्यमों से पुलिस ने मासूम आर्या के हत्यारे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना वाले दिन हत्यारोपी रवींद्र पटेल जहां अरहर के खेत के पास काफी देर से मौजूद था वहीं पास में गांव के ही एक परिवार के तीन युवक गेहूं की सिंचाई कर रहा था। उन लड़कों से उसने कई बार पूछा था कि वे आखिर घर कब जाएंगे। उस वक्त लड़कों ने उसकी इस बात को गंभीरता से नहीं लिया लेकिन अगले दिन जब उसी खेत के पास बच्ची का शव मिला तो उन युवकों ने भी उस पर शक जताया था। शव मिला तो वहां पूरा गांव जुटा लेकिन हत्यारोपी मौके पर नहीं दिखा था। इन बिंदुओं को आधार मानकर पुलिस छानबीन में जुटी थी। आखिरकार घटना के 13 दिन बाद पुलिस को सफलता मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें