फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: कमरे में बंद कर मासूम छात्र की बेरहमी से पिटाई, परिजनों ने शिक्षक पर दर्ज कराया केस

Sat, 22 Apr 2023 07:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

यूपी के जौनपुर में मासूम छात्र को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। परिजनों ने स्कूल से घर लौटे छात्र के शरीर पर चोटों के निशान देखे। उन्होंने थाने पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के दिलराजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अतरडीहा में तैनात एक शिक्षक पर मासूम की बेरहमी से पिटने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई पीड़ित के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर की गई है।

विज्ञापन


गांव निवासी रवींद्र नाथ सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया लगाया कि उनके पांच वर्षीय पौत्र नमन सिंह हाल ही में विद्यालय जाना शुरू किया है। उसे वहां कार्यरत शिक्षक राजेश यादव ने किसी बात को लेकर डंडे से कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। बच्चा रोते हुए घर गया और परिजनों को आपबीती बताई।

इसके बाद रवींद्र नाथ सिंह ने थाने में लिखित शिकायत की। मामले के संबंध में थानाध्यक्ष सरपतहां लक्ष्मण विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़ित के परिजन की तहरीर पर आरोपी शिक्षिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भाजपा एमएलसी के पुत्र संग मारपीट के आरोपी दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, सीओ फूलपुर को जांच का जिम्मा

विज्ञापन

सगी बहनों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में चार पर केस

बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के छंगापुर गांव में घर में घुस कर दो सगी बहनों पर धारदार हथियार से हमला कर घायल करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ग्राम छंगापुर निवासी वेद प्रकाश पाठक ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि जमीनी विवाद को लेकर 19 अप्रैल की सुबह पड़ोस के विवेक पाठक, कृपामणि पाठक, अनुराग पाठक, मंगला राय पाठक ने घर में घुसकर दो बहनों प्रियांशी और सरीता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें