फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में पानी से गेंद निकालने गए मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत

विज्ञापन
गड्ढे में डूबने से मृत कान्हा (फाइल फोटो) - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद स्थित सरपतहां थाना क्षेत्र के कटघर गांव में मंगलवार की शाम खेलते समय गड्ढे में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। काफी देर बाद शव उतराने पर घरवालों को जानकारी हुई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कटघर गांव निवासी रिंकू यादव पास के रामनगर बाजार में सब्जी विक्रेता हैं। उनका डेढ़ वर्षीय पुत्र कान्हा मंगलवार की शाम घर के सामने गेंद खेल रहा था। मां प्रियंका यादव घरेलू कामकाज में व्यस्त थीं। परिवार के अन्य सदस्य बरौत बुढ़िया माई का दर्शन-पूजन करने गए थे। खेलते-खेलते गेंद गड्ढे में चली गई और उसे निकालने की कोशिश में कान्हा गड्ढे में गिरकर डूब गया। कुछ देर तक नजर न आने पर मां खोजबीन करने लगी तो गड्ढे में उतराया शव देख सन्न रह गई। सूचना पाकर पिता व अन्य परिजन घर पहुंचे। मासूम को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से मां प्रियंका व दादी कलावती सहित अन्य परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें