फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पानी से भरी बाल्टी में गिरी अबोध बच्ची, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिछा गांव के गुप्ता बस्ती में मंगलवार की देर शाम बिस्तर के पास रखी पानी से भरी बाल्टी में सात माह की अबोध के गिर जाने से उसकी मौत हो गई। परिजन उसे लेकर सीएचसीगए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी राकेश गुप्ता की सात माह की बच्ची शाम करीब आठ बजे बेड पर सो रही थी। मां चंदा देवी बेड के बगल किसी काम से एक बाल्टी में पानी रखकर रसोई में खाना बनाने चली गई। कुछ देर बाद वापस आई तो देखा कि बच्ची पास में रखे पानी से भरी बाल्टी में गिरी हुई थी। उसका शरीर शांत पड़ा हुआ था। परिजनों द्वारा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते परिजन शव घर ले आए और पिलकिछा घाट उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें