फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में मासूम की मौत, दंपती समेत छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अलग अलग हुए सड़क हादसों में मासूम की मौत हो गई जबकि दंपती समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बरसठी प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार की शाम सात बजे मछलीशहर थाना क्षेत्र के सरावां गांव निवासी जय सिंह अपनी पत्नी रिया सिंह और पुत्र रिषभ (4) के साथ बाइक से बरसठी बाजार की तरफ से बधवां जा रहे थे। जैसे ही वह खोइरी गांव के पास बधवां जमालापुर सड़क पर पहुंचे थे तभी सामने उसी दिशा में चल रही बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जय सिंह बाइक से बस में टकरा गए। तीनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए बरसठी स्वास्थ्य केंद्र पर ले गई जहां हालनत नाजुक देख चिकित्सकों ने बेहतर सुविधा के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रिषभ की जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के करौंदी कलां थानांतर्गत मेवपुर गांव निवासी विवेक मिश्रा (23) पुत्र परमानंद अपने साथी धीरज गौतम (19) पुत्र लल्लन गौतम के साथ शाहगंज खरीदारी करने आए थे। दोपहर में वह अपने घर लौट रहे थे। सराय मोहिउद्दीनपुर गांव के समीप पहुंचे थे तभी अचानक सामने कुत्ता आ जाने से बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। जिसकी चपेट में आकर दोनों गम्भीर रुप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोग उपचार के लिए राजकीय अस्पताल लाए। जहां चिकित्सक ने धीरज की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गाँव निवासी पृथ्वीराज (47) अपनी बाइक से मछलीशहर आ रहे थे। वह बाइक से सुजानगंज मार्ग के फत्तूपुर गांव के निकट पहुंचे थे। तभी विपरीत दिशा से आरहे अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए। वाहन के धक्के से वह सड़क किनारे गड्ढे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। अगल बगल के लोगों ने एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी घटना में छाछो गाँव निवासी सभाजीत (58) पुत्र भान नगर से पैदल घर जा रहे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। उन्हें भी सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें