सूचना पर तुरंत पहुंची पुलिस ने घायल मासूम को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर किया गया। कई दिनों तक डॉक्टरों की कोशिश के बावजूद बृहस्पतिवार को अयान की मौत हो गई।
पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी आदिल समेत फैजान पुत्र जिलानी और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में केस दर्ज किया था, जिसे अब हत्या में बदल दिया गया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा-पढ़ी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। परिवार वालों के मुताबिक, अयान दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मासूमियत और खिलखिलाती हंसी अब बस यादों में रह गई है। पिता अफजल और दादी बेसुध हैं, मां की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। मोहल्ले वालों का कहना है कि एक मासूम को यूं छीन लेना दरिंदगी की हद है।