मुफ्तीगंज सर्प दंश से मृत मासूमकी फाइल फोटो। परिजन
मुफ्तीगंज। भोगीपट्टी गांव में शनिवार को मां के साथ चारपाई पर सो रही दो साल की मासूम की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने बच्ची के सर्पदंश का अंदेशा जताया है। गांव निवासी सुजीत कुमार की दो साल की बेटी सृष्टि शनिवार की रात में अपनी मां के साथ कमरे में चारपाई पर सोई थी। रात में बारिश होने के कारण बिजली कट गई थी। भोर में करीब तीन बजे सृष्टि के हाथ में अचानक तेज दर्द होने लगा। बच्ची के रोने पर मां और अन्य परिजन जागे। उन्होंने दर्द को सामान्य मानते हुए उसे दवा दे दी। कुछ देर बाद उसे उल्टी होने के साथ मुंह से झाग निकलने लगा। यह देख परिजन घबरा गए। बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से बच्ची का शव लेकर परिजन घर लौटे तो कमरे में एक सर्प मिला।