फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्मिकों को बताए वोट दिलाने के तरीके

Thu, 09 Feb 2017 01:57 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
टीडी इंटर कालेज में मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण देते ट्रेनर।
विज्ञापन
मतदान कराने के लिए तिलकधारी इंटर कालेज में चल रहे मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण तीसरे दिन बुधवार को भी दिया गया। इस दौरान कुल दो हजार पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उनको मतदान दिलाने के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई।  
विज्ञापन


प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने  कहा कि प्रथम पाली में कोड संख्या 4001 से लेकर 5000 तक और द्वितीय पाली में कोड संख्या 5001 से 6000 तक के  पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण दिया गया।

बताया कि मतदान कराने के लिए सात मार्च को विधान सभा सदर, मल्हनी व शाहगंज की पोलिंग पार्टियां बीआरपी कालेज से,  विधानसभा  मछलीशहर,  मुंगराबादशाहपुर व बदलापुर की पोलिंग पार्टियां टीडीपीजी कालेज से, विधानसभा  केराकत, जफराबाद व मड़ियाहॅू की पोलिंग पार्टियां राजकीय पोलिटेक्निक
विज्ञापन


जगदीशपुर से बूथों के लिए जाएंगी। सहायक अधिकारी मतदान कार्मिक दयाराम ने बताया कि बैलेट व कंट्रोल यूनिट व वीवी पैट की जानकारी भली भाती कर ले। जिससे ड्यूटी के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो। विधान सभा शाहगंज व सदर में वीवीपैट मशीन का प्रयोग किया जाएगा।

वीवी पैट का प्रयोग बूथों पर मार्कपोल के रुप में ही किया जाएगा। प्रभारी प्रशिक्षण रामनारायण यादव ने कार्मिकों से अपील किया कि जब वे मतदान दल हेतु आयोजित द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान आये तो अपने साथ मतदान हेतु अनुमन्य फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ में लायें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें