फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विधायक को रामपुर बाजार की समस्याओं से कराया अवगत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बाजार के सैकड़ों लोगों ने 30 मार्च को उनके आवास पर जाकर बाजार क्षेत्र में बन रही फोरलेन एनएच-135 ए मार्ग से समस्याओं की जानकारी दी। समस्या सुनने के पश्चात विधायक डॉक्टर आरके पटेल ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्या को दूर कराने के बाद ही बाजार क्षेत्र में नाली व सड़क निर्माण करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

लोगों ने विधायक को बताया कि बाजार क्षेत्र में 80 से 85 फीसद लोग जल निगम की सप्लाई से प्राप्त होने वाले जल पर आश्रित हैं। नाली बनने से सभी कनेक्शन ध्वस्त हो जाएंगे। जिससे पेयजल की समस्या गंभीर हो जाएगी। ठीक उसी तरह पानी की निकासी के लिए पुन: नाली न बनवाकर उसी नाली से आवासीय पानी भी निकलवाने की मांग की गई। जिस पर डा.पटेल ने संबंधित अधिकारियों को बताया कि जल निगम द्वारा दूसरी पाइप कनेक्शन देने के बाद ही नाली की खोदाई की जाएगी।
इस मौके पर मुख्य रूप से शीतला प्रसाद जायसवाल, श्यामधर मिश्र, रमेश चंद दुबे, जय सिंह, बाबा राम चौरसिया, बड़ेलाल प्रजापति, कोमल चौरसिया, विक्रमाजीत गुप्ता, अनिल कुमार पाठक, सुरेंद्र कुमार चौरसिया, वकील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें