फोटो- डायट के ऑडिटोरियम हॉल में प्रमाण पत्र के साथ जनपद स्तरीय “प्रगति, स्वाभिमान और सफलता की ओ
जौनपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ‘डायट’ में मंगलवार को धूमधाम से बाल उत्सव मनाया गया। प्रगति, स्वाभिमान और सफलता की ओर 2.0 विषयक कार्यक्रम में बीएसए गोरखनाथ पटेल ने जिले में संचालित विभागीय नवाचारों और शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी दी। कहा कि बालिका शिक्षा को सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी को टीम भावना से कार्य करना होगा। कार्यक्रम में जिले के 21 विकास खंडों के बालिका नोडल एवं ब्लॉक स्तर से चयनित 60 बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों के लिए दो प्रतियोगिताएं ‘मेरे बदलाव की कहानी’ एवं कॉमिक्स बुक आधारित कहानी प्रतियोगिता आयोजित की गईं। इसमें जिला स्तर पर चयनित पांच-पांच बच्चों को मंडल स्तर पर प्रतिभाग के लिए भेजा जाएगा। कार्यक्रम में बच्चों ने मीना मंच कार्यक्रम के अंतर्गत बालिका सशक्तीकरण से जुड़े अनुभवों को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डायट प्रवक्ता डॉ. शैलेश कुमार, सहायक वित्त एवं लेखा अधिकारी समग्र शिक्षा आलोक गुप्ता, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा शोभा तिवारी, एसआरजी टीम के सदस्य एवं विभिन्न विकास खंडों से आए शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।