फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसे-चोकर की महंगाई ने बढ़ाई पशुपालकों की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। महंगाई का असर पशुपालकों पर भी पड़ रहा है। पशुचारे के बढ़े दामों से जानवरों के लिए चारे का संकट खड़ा हो गया है। चारे के दाम बढ़ने से पशुपालक परेशान हैं। लोगों को पशुओं का पेट भरना चुनौती नजर आ रहा है। वर्तमान में भूसे का कीमत 1000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। जबकि चोकर चूनी 2500 रुपये प्रति कुंतल बिक रहा है। तीसी खरी 80, सरसों खरी 38 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है।
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई पशुपालकों पर भी भारी पड़ती जा रही है। पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने की वजह से खर्चें बढ़ते जा रहे हैं। इससे पशु पालकों के लिए खर्च निकालना मुश्किल होता जा रहा है। भूसा, चोकर, खरी, चूनी महंगे होने से पशुपालक मुश्किल से लागत निकाल पा रहे हैं। पहले पशुुपालकों को 800 रुपये प्रति क्विंटल के कीमत पर भूसा मिल जाता था, लेकिन अब 1000 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया है। वहीं, चोकर, चूनी, खली भी पहले की अपेक्षा महंगे हो गए हैं। चून चोकर विक्रेता रामसिंह ने बताया कि एक महीना पहले पशुओं को दी जाने वाली पौष्टिक आहार चूनी चोकर पशु आहार के दामों में अचानक 500 रुपये की बढ़ोत्तरी होने से पशुपालकों ने खरीदारी कम कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें