फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने निकाला जुलूस

Mon, 26 Oct 2015 11:52 PM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष शालिनी सिंह के नेतृत्व में सोमवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में हाथ में तख्ती और बैनर पर सरकार के खिलाफ लिखे नारे के साथ जुलूस निकालकर शहर का भ्रमण किया। 
विज्ञापन


भ्रमण के बाद गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ  जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से विफल है।

 इससे जनता की थाली से दाल दूर होती जा रही है। पहले गरीबों की पहचान बनी दाल अमीरी का मानक बन गई है। सरकार की लापरवाही का नतीजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। शहर अध्यक्ष नियाज ताहिर ने कहा कि प्रधानमंत्री आम
विज्ञापन


आदमी को उसका हक दिलाने में पूरा तरह से विफल हैं। शालिनी सिंह कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता पिस रही है। चारो तरफ महंगाई की निंदा हो रही है लेकिन सरकार के उपर कोई असर नहीं पड़ रहा है।

 सरकार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर पा रही है। महंगाई के खिलाफ पार्टी पूरे देश बड़ा आंदोलन खड़ा करके जनता का जागरूक करेगी। इस मौके पर विजय शंकर उपाध्याय, मो. खालिद, सद्दाम हुसैन, अवधेश मिश्र, रंजना सिंह,
विज्ञापन


रागिनी, गीता, संजू, सीता, ज्ञानी, सीला, सुरेखा, चंदा, लक्खी देवी, अजय कुमार, आफताब, गोलू यादव, ऋषभ सिंह, अश्वनी यादव, अजीत, संदीप, आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें