फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बालक में इंदिरा गांधी स्टेडियम तो बालिका वर्ग में केके स्पोर्ट्स क्लब विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को विशेष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन हॉकी इंडिया एवं यूपी हॉकी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। बालक वर्ग के मैच में इंदिरा गांधी स्टेडियम की हॉकी टीम ने जनता जनार्दन इंटर कॉलेज की टीम को 2-0 से पराजित किया। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जिसमें इंदिरा गांधी स्टेडियम टीम ने बेहतरीन तालमेल और रणनीति का प्रदर्शन किया। वहीं बालिका वर्ग में केके स्पोर्ट्स क्लब की हॉकी टीम ने एसएस पब्लिक स्कूल की टीम को 3-1 से हराया। बालिका खिलाड़ियों ने तेज खेल और सटीक पासिंग के दम पर मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी और शानदार जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्यामबाबू यादव और जनपद जौनपुर के वरिष्ठ राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रूद्रप्रताप सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर हॉकी जौनपुर के सचिव सुधांशु गुप्ता,हॉकी प्रशिक्षक मो. इजहार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें