फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत भूमि शहीदों की सदा रहेगी ऋणी: प्रो. निर्मला

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत धनियामऊ शहीद स्तंभ पहुंचकर कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने शहीदों को नमन किया। उनके परिवारजनों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों को शहीद स्तंभ पर अंकित शहीद जमींदार सिंह, रामअधार, राम पदारथ, रघुराई चौहान, रामनिहोर कहार और रामानंद चौहान के बारे में अंकित परिचय और वीरता की गाथा को सुनाया। देशभक्ति के नारों से पूरा परिसर गूंजता रहा।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने कहा कि हम शहीदों के कारण खुली हवा में सांस ले रहे हैं। आजादी एक दिन में नहीं मिली थी। उन्होंने 1942 के आंदोलन की चर्चा करते हुए धनियामऊ पुल कांड के शहीदों को नमन किया। कहा कि यह धरती इन वीर सपूतों की सदा ऋणी रहेगी। यह स्मारक युगों-युगों तक इन शहीदों की वीर गाथाओं को लोगों से परिचित कराता रहेगा। वित्त अधिकारी संजय कुमार राय एवं कुलसचिव महेंद्र कुमार, शिक्षक संघ के महामंत्री डा. राहुल सिंह ने शहीदों को नमन किया। शहीद स्मारक स्थल पर भोलानाथ मिश्र महाविद्यालय, सल्तनत बहादुर पीजी कालेज, मां गुजराती महाविद्यालय, धर्मा देवी महाविद्यालय, विद्याधर तिवारी महाविद्यालय, गौरीशंकर महाविद्यालय के शिक्षक विद्यार्थी पहुंचे रहे। कुलपति ने रामानंद चौहान, रघुराई चौहान के पौत्र और बहू एवं शहीद जमींदार सिंह के प्रपौत्र डा. प्रभात विक्रम सिंह को सम्मानित किया। धन्यवाद ज्ञापन डा. राकेश कुमार यादव, संचालन डा. मनोज मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें