फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर आज निकलेगी प्रभातफेरी

Sat, 15 Aug 2015 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम भानुचन्द्र गोस्वामी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। सुबह 7 से 8 बजे तक प्रभातफेरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन


8 बजे समस्त सरकारी गैर सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण किया जाएगा। स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान तथा पौधरोपण किया जाएगा।

महात्मागांधी, डा. बीआर अम्बेडकर, सरदार बल्लभ भाई पटेल आदि महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया जाएगा।

  सुबह 9 बजे कुत्तूपुर तिराहे से स्टेडियम तक क्रास कंट्री रेस का होगा। 10 बजे सभी शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 11 बजे से मलिन बस्ती नईगंज दक्षिणी में स्वास्थ्य परीक्षण होगा।

सभी नगर पालिका परिषद  और नगर पंचायतों में साफ -सफाई का कार्य किया जाएगा। शाम 6 बजे टाउनहाल नगरपालिका परिषद जौनपुर में स्वतंत्रा आन्दोलन की स्मृति में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। 14, 15 और 16
विज्ञापन


 अगस्त को सभी सरकारी कार्यालयों एवं शाहीपुल पर प्रकाश व्यवस्था की गई है। सभी विकास खण्डों में 14 व 15 अगस्त को शहीद स्मारकों, शहीद स्तम्भों पर सफाई एवं माल्यार्पण किया जाएगा। 15 अगस्त को जिले के सभी

 अधिकारी, कर्मचारी को झण्डारोहण में उपस्थित रहना अनिवार्य है। उधर, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा के मद्देनजर शुक्रवार को आरपीएफ व जीआरपीएफ की पुलिस ने जौनपुर जंक्शन व सिटी स्टेशन पर निरीक्षण किया।
विज्ञापन


 इस दौरान प्लेट फार्म यात्रियों व उनके सामानों की जांच की। जौनपुर जंक्शन पर आरपीएफ के इंस्पेक्टर अवतार सिंह तूर, सब इंस्पेक्टर राजकुमार व सुग्रीव सिंह सहित जीआरपी इंस्पेक्टर आएस पांडेय व उप निरीक्षक केके सिंह के  नेतृत्व में जांच की गई। जबकि सिटी स्टेशन पर एसएसआई विजयी राम आदि ने जांच की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें