फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीसी आवास, हॉस्टलों की बढ़ाई जाएगी सुरक्षा

Thu, 19 May 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
पूविवि आवासीय परिसर में बना गेट। 
विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित कुलपति आवास, महिला हॉस्टल और आवासीय परिसर की सुरक्षा बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है। गेट पर बैरियर लगाया जाएगा। गार्ड को रहने के लिए आवास बनेगा। परिसर में प्रवेश करने से पहले डिटेल देना होगा।
विज्ञापन


 कुलपति आवास, महिला छात्रावास और कर्मचारी आवास में एक ही गेट प्रवेश होने की व्यवस्था है। आम तौर पर लोग बिना रोकटोक के परिसर में दाखिल हो जाते हैं। सुरक्षा को देखते हुए कुलपति आवास के गेट को पहले ही चेन लगाकर बंद कर दिया गया है। बाहरी लोग इस गेट से प्रवेश नहीं कर पाते हैं।

लेकिन दूसरे गेट से कोई भी प्रवेश कर सकता है। कर्मचारी आवास गेट से भी वीसी आवास और महिला हास्टल तक पहुंचने का रास्ता है। इस नाते सुरक्षा को देखते हुए इस को सुरक्षित करने की व्यवस्ता की जा रही है। गेट पर बड़ा बैरियर लगाया जाएगा। गेट पर ही गार्ड को रहने के लिए आवास बनेगा।
विज्ञापन


साथ ही गेट से प्रवेश करने वाले हर किसी को रजिस्टर पर अपना डिटेल  दर्ज करना होगा। परिसर में रहने वाले शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का पास जारी किया जाएगा। ताकि हर बार उन्हें डिटेल न दर्ज करना पड़े। इसी गेट पर प्रतीक्षालय बनाने की योजना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें