फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट के बल लेटकर अभ्यास से बढ़ाएं शरीर में ऑक्सीजन, घर पर ही हो सकते हैं स्वस्थ 

Wed, 21 Apr 2021 06:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर प्रशासन का दावा: पर्याप्त मात्रा में है ऑक्सीजन, घबराएं नहीं
कोविड मरीजों के लिए अस्पतालों में 355 बेड और 24 वेंटिलेटर उपलब्ध
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑक्सीजन की किल्लत को लेकर उड़ रहे अफवाहों के बीच जौनपुर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अब ऑक्सीजन की कोई किल्लत नहीं है। पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध हैं। जिसे जरूरत हो वह अस्पताल में संपर्क करे या फिर कोविड-19 के कंट्रोल रूम में फोन करें। डॉक्टरों की टीम जांच के बाद उन्हें समुचित व्यवस्था मुहैया कराएगी। पेट के बल लेटकर भी शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाई जा सकती है।

विज्ञापन


भारत सरकार के अपर सचिव भरत लाल का वीडियो साझा करते हुए प्रशासन की तरफ से कहा गया कि पेट के बल लेटने से शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बनी रहती है। सिर्फ इस उपाय को अपनाकर तमाम लोग घर पर ही स्वस्थ रह सकते हैं। जिनका ऑक्सीजन लेवल अच्छा है, उन्हें बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। वह डॉक्टरों के निर्देशों का पालन करते रहें और उनकी बताई दवाएं लेते रहें। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में इस वक्त 355 बेड उपलब्ध हैं।

पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मटियारी में 225 बेड, जिला अस्पताल के एल-1 हॉस्पिटल में 100 बेड और ट्रामा सेंटर में 30 बेड कोरोना मरीजों के लिए लगाए गए हैं। 24 वेंटिलेटर जिला अस्पताल और 12 अन्य निजी अस्पतालों में चालू हालत में हैं। कोविड-19 के मरीज कंट्रोल रूम में फोन करें। जिसके उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम परीक्षण करके उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराएगी। आइबर मैकटिन, विटामिन डी एवं सी गोली डॉक्टर की सलाह पर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें