फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 बोझ गेहूं सहित ट्रैक्टर ट्राली जली

Sat, 11 Apr 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 थानाक्षेत्र के ककोरी देवाकलपुर गांव में शनिवार को सुबह 10 बजे हाईटेंशन तार के छू जाने से टैक्टर ट्राली पर लदा 100 बोझ गेहूं जलकर राख हो गया। वहीं ट्राली के सभी पहिए धू-धूकर जल गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड पहुंचा, लेकिन रास्ता नहीं होने के कारण मौके पर नहीं पहुंच सका। अंत में ग्रामीणों ने ही आग पर काबू पाया।

सुरैला गांव निवासी कविराज यादव शनिवार को गांव के ही मोहम्मद शमी के ट्रैक्टर ट्राली पर खेत से 100 बोझ गेहूं लादकर घर ला रहे थे। गेहूं लदा ट्रैक्टर ट्राली ककोरी देवाकलपुर पहुंचा, तभी ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन तार ट्राली पर लदे
विज्ञापन


 गेहूं के बोझ से छू गया। इसके बाद गेहूं के बोझ जलने लगे। ट्रैक्टर पर मौजूद लोगों ने कूदकर जान बचाई। ट्रैक्टर को ट्राली से अलग कर दिया गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचा फायर ब्रिगेड मार्ग नहीं होने के कारण शो पीस बना रहा। लपटें देख ग्रामीणों ने जब तक आग पर काबू पाया, गेहूं सहित ट्राली जल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें