फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 2.23 तीन करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

विज्ञापन
करंजाकला ब्लॉक परिसर में नवनिर्मित भवन के गेट का लोकार्पण करते राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव। स
विज्ञापन
करंजाकला। प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने विकास खंड करंजाकला में 2.23 करोड़ रुपये की विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें ब्लॉक परिसर में निर्मित आधुनिक सभागार, तीन भव्य मॉडर्न गेट, शहीद स्तंभ, आधुनिक शौचालय सहित अन्य कार्यालयों का उद्घाटन शामिल है। उन्होंने बताया कि 2.23 करोड़ लाख रुपये की लागत से विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास योजनाएं पूरी की गई हैं, जिससे ग्रामीणों को सीधे लाभ मिलेगा। उन्होंने ब्लॉक परिसर को आधुनिक स्वरूप देने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जौनपुर में चौमुखी विकास की धारा बह रही है और आने वाले समय में इसका व्यापक प्रभाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि जौनपुर जिले के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। रिंग रोड, फोरलेन सड़क, ओवरब्रिज और ऑडिटोरियम जैसी योजनाएं शीघ्र ही धरातल पर उतरेंगी। उन्होंने ग्राम प्रतिनिधियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं (समूह सखियों) को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए धार्मिक पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। ब्लॉक प्रमुख पूनम यादव और सुनील यादव मम्मन ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, अजय सिंह खर्चू, परियोजना निदेशक पीडी कृष्ण करुणाकर पांडेय सहित अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें