सिंगरामऊ, क्षेत्र के मेंढ़ा में आयोजित दंगलफोटो स्रोत वीडियो ग्रैब।
सिंगरामऊ। मेढ़ा ग्राम पंचायत में आयोजित ऐतिहासिक दंगल में रोमांचक मुकाबला बृहस्पतिवार की शाम को हुआ। दंगल में जौनपुर केसरी राजबहादुर और प्रयागराज के पहलवान राजेश के बीच मुकाबला हुआ। राजबहादुर ने राजेश को पटखनी दी। राजबहादुर की शानदार जीत के बाद उपस्थित लोगों ने उनका उत्साहवर्धन किया। दंगल में छोटे-बड़े कई अन्य मुकाबले भी आयोजित किए गए। इनमें जमैथा के राजकुमार, रामसमुझ जौनपुर तथा पिलकिछा के सचिन ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। इस दौरान ग्राम प्रधान हुकुम यादव, पूर्व प्रधान राकेश तिवारी, प्रधानाचार्य शिव प्रकाश तिवारी, डॉ. दिनेश सिंह, सत्यदेव सिंह, ग्राम रोजगार सेवक ओमप्रकाश मिश्रा, सेठ यादव, राजकुमार, इंद्रजीत तिवारी, हौसला प्रसाद मिश्र, शुभम मिश्रा तथा प्रधानाध्यापक समरजीत तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।