फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: प्रदेशस्तरीय सब जूनियर बालिका फुटबॉल में 7 टीमों ने जीते अपने मैच

विज्ञापन
इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका फुटबॉल प्र
विज्ञापन
जौनपुर। जिला खेल कार्यालय एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में सात टीमों ने अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। पहला मैच वाराणसी बनाम मुरादाबाद के मध्य खेला गया। इसमें वाराणसी मंडल की टीम 5-0 से विजेता रही। दूसरा मैच अयोध्या बनाम आजमगढ़ के मध्य खेला गया। इसमें आजमगढ़ मंडल की टीम 13-0 गोल से विजेता रही। तीसरा मैच प्रयागराज बनाम बरेली के मध्य खेला गया। इसमें प्रयागराज मंडल की टीम 4-0 से विजयी रही। चौथा मैच गोरखपुर बनाम लखनऊ के मध्य खेला गया। इसमें लखनऊ मंडल की टीम 7-1 गोल से विजयी रही। पांचवां मैच बस्ती बनाम विंध्याचल मंडल के मध्य खेला गया। इसमें विंध्याचल मंडल की टीम 3-0 गोल से विजयी रही। सायंकालीन सत्र में पहला मैच सहारनपुर बनाम अलीगढ़ के मध्य खेला गया। इसमें अलीगढ़ की टीम 3-0 से विजयी रही। दूसरा मैच आगरा बनाम कानपुर के मध्य खेला गया। इसमें आगरा मंडल की टीम 10-0 गोल से विजय हासिल कर अगले चक्र में प्रवेश किया। सोमवार को मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. जितेंद्र कुमार विभागाध्यक्ष मेडिसिन उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज जौनपुर एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. अजीत दंत रोग विभाग उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज ने किया। मुख्य अतिथि का स्वागत अशोक सोनकर क्रीड़ा अधिकारी ने किया। इस दौरान राजेश, साहब लाल सीनियर फुटबॉल खिलाड़ी उपस्थित रहे। 27 अक्तूबर को गोरखपुर बनाम आगरा, वाराणसी बनाम मेरठ, देवीपाटन बनाम अलीगढ़, सहारनपुर बनाम विंध्याचल एवं लखनऊ बनाम कानपुर के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें