फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: राजहवेली में सजा राजदरबार, किया गया शस्त्र पूजन

विज्ञापन
सिंगरामऊ में शस्त्र पूजन करते
विज्ञापन
जौनपुर। विजयदशमी पर राज हवेली में मंगलवार को पारंपरिक शस्त्र पूजन के बाद राजदरबार लगा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जौनपुर रियासत के 12वें नरेश कुंवर अवनींद्र दत्त ने राज पुरोहित पं. जनार्दन मिश्र के सानिध्य में विधि-विधान से शस्त्रों का पूजन किया। हवेली के प्रतिनिधि एवं राज डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य कैप्टन डॉ. अखिलेश्वर शुक्ला ने बताया कि रानी तिलक कुंवर ने साल 1848 में पोखरे पर विजयदशमी मेले की शुरुआत की थी। यह मेला आज भी परंपरागत रूप से आयोजित होता है। राजदरबार के बाद पोखरा स्थल पर राजा ने रावण दहन किया। सिंगरामऊ में विजयदशमी के पावन पर्व पर मंगलवार को सिंगरामऊ रियासत की हवेली स्थित गौरीशंकर मंदिर परिसर में पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार शत चंडी यज्ञ व शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। कुंवर मृगेंद्र सिंह शिव बाबा ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ विधि-विधान से हवन-पूजन किया। इस अवसर पर कुंवर जय सिंह जय बाबा, अशोक सिंह, बजरंग प्रताप सिंह पंकज मिश्र और कुमार राज पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें