फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सभासदों ने बिजली व्यवस्था पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। नगर पालिका परिषद के स्वामी विवेकानंद सभागार में शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि उमर वैश्य की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें नगर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इस दौरान बिजली व्यवस्था की बदहाली का मुद्दा भी उठा। किसी वार्ड में बिजली के खंभे लगाकर छोड़ दिए गए हैं तो कहीं तार नीचे लटक रहे हैं। सभासदों की शिकायत पर जॉइंट मजिस्ट्रेट शुभांशु कटियार ने बिजली निगम को तत्काल समस्याओं का निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सभासदों ने अपने-अपने वार्डों के विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव रखे। भवन नामांतरण और संशोधन से जुड़ी पत्रावलियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बोर्ड ने नामांतरण के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की। सभासद कमालपुर दुर्गावती देवी ने बताया कि उनके वार्ड में बिजली के पोल लगाकर छोड़ दिए गए हैं, लेकिन अब तक उन पर तार नहीं लगाए गए। वहीं, मुगराडीह के सभासद वीरेंद्र पटेल ने क्षेत्र में बिजली के तार नीचे लटकने की समस्या उठाई। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस पर जॉइंट मजिस्ट्रेट ने मोबाइल फोन से बिजली निगम के अधिकारियों को शिकायतों का शीघ्र निस्तारण कराने का निर्देश दिया। बैठक में अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी, अवर अभियंता जल ओम प्रकाश, अवर अभियंता सिविल प्रशांत राय, राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ला सहित 26 सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें