फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: क्रिकेट बालक वर्ग में बीए की टीम विजेता, बीसीए उपविजेता

विज्ञापन
मड़ियाहूं पीजी कॉलेज में ट्राफी के साथ ​विजेता टीम के खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
मड़ियाहूं। पीजी कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। खेल स्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रतिभा का परिचय दिया। क्रिकेट बालक वर्ग में बीए की टीम विजेता व बीसीए की टीम उपविजेता रही। एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में राजन चौहान प्रथम, अनुराग सिंह द्वितीय तथा आनंद यादव तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में रोशनी पटेल प्रथम, संजना पटेल द्वितीय एवं पूजा पटेल तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में अर्चना पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि मानसी विश्वकर्मा द्वितीय और अंकित विश्वकर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में अंजलि पटेल प्रथम, संजना पटेल द्वितीय और पूजा पटेल तृतीय रहीं। 800 मीटर दौड़ में अंकित प्रथम और काजल द्वितीय स्थान पर रहीं। समापन समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक अपूर्व तिवारी ने कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। प्राचार्य प्रो. एसके पाठक ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही। प्रतियोगिता क्रीड़ा प्रभारी डॉ. उमेश राव एवं डॉ. अरुण गौतम के निर्देशन में संपन्न हुई। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। संचालन डॉ. बृजेश चौबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें