फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बार की बैठक में एसडीएम न्यायिक की अदालत के बहिष्कार का प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। अधिवक्ता संघ सभागार में शुक्रवार को संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ ही अधिकारियों, कर्मचारियों की कार्य प्रणाली पर विचार विमर्श हुआ। बार के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में उपजिलाधिकारी (न्यायिक) ज्योत्सना सिंह की कार्य प्रणाली पर अधिवक्ताओं ने आक्रोश जताया। बैठक में ध्वनि मत से एसडीएम (न्यायिक) के न्यायालय का अनिश्चित कालीन बहिष्कार का प्रस्ताव पारित किया गया। जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य विषयों पर एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय से वार्ता करने के लिए प्रस्ताव पर सहमति बनी। बैठक का संचालन महामंत्री आलोक विश्वकर्मा ने किया। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक श्रीवास्तव, प्रेम बिहारी यादव, राम आसरे द्विवेदी, हुबेदार पटेल, वीरेंद्र मौर्य, राजकुमार पटवा, भरत लाल यादव, सरजू प्रसाद बिंद, बाबू राम, कमलेश कुमार, अशोक मिश्रा, विनय मौर्य, सतीश कुमार आदि ने उपस्थित रहकर विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें