थानागद्दी। केराकत थानाक्षेत्र के सिहौली गांव में बुधवार को दुकान बंद होने पर शराब देने से मना करने पर खब्बू चौहान ने अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर देशी शराब के सेल्समैन रितिक गुप्ता को पीट दिया। केराकत थानाप्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित का आरोप है कि सिहौली गांव स्थित देशी शराब की दुकान पर वह सेल्समैन हैं। बुधवार को बिक्री बंद होने के कारण वह शाम को दुकान की देखरेख करने पहुंचे थे। तभी खब्बू चौहान अपने तीन साथियों के साथ बाइक से पहुंचा। शराब मांगने लगा। मना करने पर युवकों ने बाइक की चाबी से उनके सिर पर वार कर दिया। इससे उनके सिर में चोट आई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद