फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर दो की मौत, तीन जख्मी

Sat, 20 Aug 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 शहर के लाइन बाजार थानाक्षेत्र के नईगंज तिराहे पर शुक्रवार देर शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने पांच लोगों को घायल कर दिया। इसमें एक महिला समेत दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे से गुस्साए लोगों ने चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर रास्ता साफ कराया। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


शाम करीब छह बजे लखनऊ की तरफ से एक मिनी ट्रक आ रहा था। ट्रक नईगंज तिराहे के पास पहुंचते ही अनियंत्रित हो गया। ट्रक  बाइक पर सवार शकुंतला देवी, उनके पुत्र अंगद को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे देवराज, अच्छे लाल और महादेव को भी घायल कर दिया। हादसे में शकुंतला और अंगद की मौके पर ही मौत हो गई। शकुंतला कल मुरादगंज गांव में अपने भाई को राखी बांधने आई थी। ग्रामीणों ने आनन-फानन में अन्य तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें