फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: लल्ला वर्ग में कान्हा, कृष्ण में वैभव और राधा में लावन्या प्रथम

विज्ञापन
कान्हा की वेशभूषा में सजे बच्चे। संवाद
विज्ञापन
शाहगंज। संस्कार भारती की ओर से आयोजित 15वें कान्हा महोत्सव में शुक्रवार को भक्ति, कला और भारतीय संस्कृति का मनमोहक संगम देखने को मिला। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजे नन्हे प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। लल्ला वर्ग में कान्हा, कृष्ण वर्ग में वैभव और राधा वर्ग में लावन्या अव्वल रहीं। कार्यक्रम का शंखनाद आनंद प्रेमी और सुशील सेठ बागी ने किया। भुवनेश्वर मोदनवाल के नेतृत्व में ध्येय गीत प्रस्तुत किया गया। संस्था के अध्यक्ष रचित चौरसिया ने महोत्सव के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की। प्रतियोगिता को लल्ला, कृष्ण, राधा और युगल चार वर्गों में बांटा गया था। लल्ला वर्ग में कान्हा ने पहला, आन्वी ने दूसरा और शिवाय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कृष्ण वर्ग में वैभव प्रथम, प्रत्युष द्वितीय और शान्वी तृतीय रहे। राधा वर्ग में लावन्या प्रथम, आभ्या द्वितीय और दिव्यांजलि तृतीय रहीं। युगल वर्ग में शिवान्या प्रथम, यशवर्धन-स्वेच्छा द्वितीय तथा रिद्धि-श्रेया तृतीय स्थान पर रहीं। संयोजक रामजी यादव ने आभार जताया। रंगोली आकर्षक का विषय रही। दृश्य कला प्रमुख राजकुमार कसेरा ने आनंद प्रेमी और संजीव जायसवाल के सहयोग से रंगोली तैयार की। रंगों से उकेरी गई कलाकृति ने आयोजन की सुंदरता में चार चांद लगा दिए। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति व विशिष्ट अतिथियों में वीरेंद्र सिंह, प्रदीप जायसवाल, गीता जायसवाल, रीता जायसवाल, हनुमान प्रसाद अग्रहरि और दिलीप अग्रहरि रहे।
विज्ञापन

इस दौरान शिव प्रकाश, आनंद मोदनवाल, नीरज मिश्रा, श्रीअग्रहरि, गौरव गुप्ता, अश्वनी अग्रहरि, पवन तनय अग्रहरि का सहयोग रहा। वीरेंद्र यादव ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें