फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में जनता ने अमिताभ बच्चन को 1133 वोटों से हराया, जिला पंचायत सदस्य के वार्ड संख्या 71 में था रोचक मुकाबला 

Mon, 03 May 2021 12:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
जौनपुर में जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में कई वार्डों के मुकाबले काफी रोचक रहे। धर्मापुर ब्लाॅक अंतर्गत वार्ड संख्या 71 के परिणाम पर भी लोगों की निगाह लगी रही। इस सीट से अमिताभ बच्चन भी चुनाव मैदान में थे। अंतिम राउंड तक वह प्रत्याशी को कड़ी टक्कर देते रहे, लेकिन अंत में मुकाबला उनके खिलाफ गया। उन्हें 1133 मतों से शिकस्त मिली।
विज्ञापन


वार्ड नंबर 71 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए बृजेश यादव उर्फ जनता और अमिताभ बच्चन में लड़ाई रही। गणना उतार-चढ़ाव से भरा रहा। रुझानों के साथ दोनों के समर्थकों में खुशी और मायूसी छाई रही। अंतिम राउंड के परिणाम आने पर बृजेश यादव उर्फ जनता को 3131 वोट प्राप्त हुए। वहीं निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमिताभ बच्चन को 1998 मतों से संतोष करना पड़ा। इस तरह बृजेश यादव उर्फ जनता 1133 मतों के अंतर से विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें