फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में चिकित्सक और व्यवसायी से बदमाशों ने लूट लिए 37 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बदमाशों ने व्यवसायी समेत दो लोगों से 37 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश फरार हो गए। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सुरेरी: क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी राजदेव मिश्र गल्ला कारोबारी हैं। बुधवार की रात वह अपने घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय जगदीशपुर के बगल में अपने दुकान पर सो गए थे। आरोप है कि रात लगभग करीब एक बजे बोलेरो से सवार लगभग छह की संख्या में नकाबपोश बदमाश पहुंचे। उन्हें आतंकित कर उनके पास रखे 15 हजार नकद लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना रात में ही 112 नंबर पर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वही महराजगंज में लोहरियांव नहर के पास स्थित स्टेट बैंक की फ्रेंचाइजी से बीस हजार रुपये निकालकर जन्नौर निमियहवां निवासी राजेंद्र यादव घर जा रहे थे। जब वह लोहरियांव नहर की पटरी पर पहुंचे तभी विपरीत दिशा से बाइक सवार बदमाशों ने आतंकित करते हुए झोले में रखा बीस हजार रुपया छीन कर उसी दिशा में फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष महाराजगंज ओम नारायण सिंह सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें