फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जौनपुर में सबसे ज्यादा 3,315 युवाओं को मिला सीएम युवा योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना प्रदेश के युवाओं की पहली पसंद बन गई है। जौनपुर में सबसे अधिक 3,315 युवाओं को सीएम युवा योजना का लाभ दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में वित्तीय वर्ष में अब तक प्रदेश भर में करीब साढ़े तीन लाख आवेदन आ चुके हैं, जबकि शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1 लाख 50 हजार लोन वितरित का लक्ष्य रखा है। योजना का लाभ शत प्रतिशत देने में पिछले कई महीने से पूरे उत्तर प्रदेश में जौनपुर पहले स्थान पर है, दूसरे स्थान पर आजमगढ़ व तीसरे स्थान पर हरदोई जिला रहा।
उत्तर प्रदेश दिवस पर सीएम युवा योजना का सबसे अधिक लाभ देने वाले जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र को मुख्यमंत्री प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें