मुफ्तीगंज ब्लाक के भौसिंगपुर प्राथमिक विद्यालय में शौचालय निर्माण को ग्रामीणों ने रोक दिया। उनका आरोप है की प्रधानाध्यापक और प्रधान की मिलीभगत से पुराने भवन में शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है।
जबकि भवन को गांव के लोगों ने 60 साल पहले चंदा लगाकर बनवाया था।बाद में सरकार ने जब गांव में प्राथमिक विद्यालय बनवा दिया तो इस भवन का उपयोग बंद हो गया।
इसमें वे शौचालय नहीं बनने देंगे। मौके पर पहुंचे संतोष यादव, संजय श्रीवास्तव, पप्पू यादव, बृजेश मौर्या, अर्जुन यादव, किशोरी राम, प्रवेश, नन्हे, राम बहादुर, कुंदन, सोनू, सुनील आदि मौके पर पहुंचे और काम रोक
दिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई प्रधानाध्यापक सतेंद्र का कहना है भवन जर्जर था उसे ठीक कर उसमें शौचालय बनवाया जा रहा था। ग्रामीणों की आपत्ति है तो शौचालय का निर्माण इसी परिसर में दूसरी जगह कराया जाएगा।