फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हाल में सरकारी भूमि से हटवाएं अवैध कब्जा-डीएम

विज्ञापन
14- केराकत तहसील में आयोजित सम्पूण समाधान दिवस के मौके पर लोगों की समस्या सुनते जिलाधिकारी अरविन्? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के सभी तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बुधवार को समस्याओं का समाधान कराने के लिए फरियादियों की भारी भीड़ रही। लेकिन अधिकारियों के खाना पूर्ति करने के कारण 414 फरियादियों को बिना समस्या सामाधान हुए ही मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। कुल आए 463 प्रार्थना पत्रों में से मात्र 49 प्रार्थना पत्रों का ही निस्तारण अधिकारी मौके पर कर पाए। जिलाधिकारी ने केराकत में जन समस्याएं सुनते हुए हर हाल में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटावाने और इसका विरोध करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

केराकत- जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने केराकत तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याएं सुनी । इस दौरान कुल आए 124 प्रार्थना पत्र के सापेक्ष मात्र पांच प्रार्थना पत्र निस्तारित हो पाए। शेष 119 प्रार्थना निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सौप दिया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक भूमि की पैमाइश खुद तहसीलदार व नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचकर कराएं। चकरोड पर हुए अवैध कब्जे को जेसीबी मशीन के जरिए हटवाएं। इसके लिए शासन ने प्रत्येक तहसीलों में दो लाख रुपये स्वीकृत किया है। पत्थर गड्डी करने के बाद यदि कोई उसे को उखाड़ देता है तो संबंधित के खिलाफ गुंडा व गैंगस्टर के तहत कार्रवाई किया जाए। सरकारी सम्पत्ति कब्जा करने वाला चाहे कितना भी प्रभाव शाली हो । उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज पुलिस 15दिन के अंदर चार्जशीट दाखिल कर दे। साथ ही गरीब कोई ब्यक्ति यदि सरकारी भूमि पर आबाद है तो उसे बेदखली करने से पहले एसडीएम कोई जमीन आवासीय पट्टा करने के बाद ही बेदखल करें। पुलिस अधीक्षक रविशंकर रवि ने कहा कि कोटेदार व जमीन के मामले में हत्या तक की घटनाएं घट जा रही हैं। ऐसे मामलों में सभी थाना प्रभारियों को तत्काल गलत ब्यक्तियों के खिलाफ लीगल ठोस कार्रवाई करना होगा । उन्होंने कहा कि अवैध रूप से बसों का संचालन करने वालों का चिन्हित कर उनको माफिया की श्रेणी में रखकर कार्रवाई पुलिस को करना होगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व आरपी मिश्र, एसडीएम चंद्रप्रकाश पाठक सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। मछलीशहर-स्थानीय तहसील के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी मंगलेश दूबे ने लोगों की समस्याएं सुनकर निस्तारित किया। इस दौरान आए कुल 103 प्रार्थना पत्रों में से 10 प्रार्थना पत्रों का मौके निस्तारण किया गया। शेष 93 प्रार्थना पत्र निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सौप दिया गया। इस अवसर पर बीडीओ राजन राय,अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अनिल कुमार सिंह,खंड शिक्षाधिकारी शैल पति यादव सहित पुलिस सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बदलापुर- स्थानीय तहसील के सभागार में एसडीएम अंजनी कुमार सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान कुल आए 60 प्रार्थना पत्रों में से 12 का प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण हो सका। शेष 48प्रार्थना पत्र निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सौप दिया गया। इस अवसर पर एसपीआरए संजय राय, सीओ राजेंद्र कुमार, बीडियो गौरवेंद्र सिंह आदि तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।शाहगंज-स्थानी तहसील परिसर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर मुख्य राजस्व अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान कुल आए 52 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर नौ प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया जा सका। शेष 43 प्रार्थना पत्रों को निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के लिए दे दिया गया। इस मौके पर एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार अभिषेक राय, खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव, चिकित्साधीक्षक डा. यूके सान्याल सहित तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।मड़ियाहूं - स्थानीय तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं केके मिश्रा ने जन समस्याएं सुनकर निस्तारित किया। इस दौरान कुल आए 64 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर चार का निस्तारण हो पाया। शेष 60 प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौप दिया गया। सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश ने लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान कुल आए 60 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर नौ प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हो पाया। शेष 51 प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें