फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur news : आपसी विवाद में दुकानदार को मारपीट कर किया घायल , उपचार के दौरान हुई मौत

Tue, 05 Jul 2022 12:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

बरसठी थाना क्षेत्र के चक नारायणपुर गांव में सोमवार की रात दुकान बंदकर घर लौट रहे दुकानदार को गांव के कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया । मौके पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए मड़ियाहूं स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मारपीट में दुकानदार की मौत के बाद छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर में बरसठी थाना क्षेत्र के चक नारायणपुर गांव में सोमवार की रात दस बजे दुकान बंदकर घर लौट रहे दुकानदार को गांव के कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। जिसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के पीछे की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चक नारायणपुर गांव के मुख्तार (40) बेलवा बाजार में कपड़े की सिलाई करता था। जहां से दुकान बंदकर रात 9 बजे वह बाइक से घर के लिए निकला। गांव के बाहर सड़क पर करीब रात दस बजे पहुंचा ही था कि पहले से घात लगाए बैठे पांच-छह लोगों ने उसकी लाठी डंडे व राड से पिटाई शुरू कर दी। मुख्तार लहूलुहान होकर बेहोशी की हालत में सड़क पर गिर गया।

काफी देर बाद लोगों ने पहचान कर उसके परिजनों को सूचित किया। मौके पर पहुंचकर परिजन इलाज के लिए मड़ियाहूं स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहं उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें