फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: भूमि विवाद में युवक ने विधवा भाभी का डंडे से पीटकर सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजना गांव में सोमवार की रात भूमि विवाद को लेकर एक युवक ने अपनी विधवा भाभी सुनीता का लाठी डंडे से पीटकर सिर फोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजना गांव में विधवा सुनीता यादव व उसके देवर दिवाकर यादव के बीच भूमि विवाद चल रहा है। आरोप है कि जमीन के विवाद में ही सोमवार की रात आठ बजे दिवाकर अपनी भाभी सुनीता को गाली-गलौज देने लगा। विरोध करने पर दिवाकर ने लाठी डंडे से अपने विधवा भाभी सुनीता (35) को लाठी- डंडे से पीटा और सिर फोड़ दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर महिला को उसके देवर ने पीटकर घायल कर दिया। जिसमें तहरीर के आधार पर दिवाकर यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें