जफराबाद। क्षेत्र के ताड़तला वार्ड में बृहस्पतिवार की रात पिता पुत्रों में जमकर मारपीट हुई। एक दूसरे पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप भी लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
मुहल्ला निवासी सेवालाल सोनकर व उसके पुत्र जीतू सोनकर और अच्छेलाल सोनकर के बीच परिवारिक विवाद था। बेटों ने आरोप लगाया कि सेवालाल मेरी पत्नियों से गाली गलौज कर रहे थे। वह लगातार घर व संपत्ति को बेचने की धमकी दे रहे थे। जब दोनों पुत्रों ने विरोध किया तब मारपीट होने लगी। एक दूसरे के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने का प्रयास किया जाने लगा। उसी समय सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। सेवालाल ने पुत्रों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। थाना अध्यक्ष जफराबाद जय प्रकाश यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर तीनों का चालान कर दिया गया।