फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 3 महीने में बिना हेलमेट 1300 नाबालिगों का कटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर में ट्रैफिक नियमों को तोड़ने में बाइक सवार आगे हैं। तीन महीने में सबसे ज्यादा चालान बिना हेलमेट के 16566 दोपहिया वाहन चालकों का हुआ है। वहीं सबसे कम ओवर स्पीड और ड्रिंक एंड ड्राइव के हुए हैं। यातायात नियमों की अनदेखी पर 252 वाहन सीज किए गए हैं। 45 लाख 26 हजार 600 रुपये जुर्माना वसूला गया। नो हेलमेट में चालान कटवाने वाले सबसे अधिक 3617 युवा (16-28 आयु वर्ग) शामिल हैं। इनमें 1300 नाबालिग हैं।शासन के तमाम कोशिशों के बाद भी सड़क सुरक्षा के प्रति लोग सजग नहीं हो रहे है। यातायात विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक यातायात नियमों की अनदेखी में युवा आगे है। 80 से 85 फीसदी युवाओं का चालान काटे गए है। जनवरी, फरवरी, मार्च अप्रैल में बिना हेलमेट के 16566 चालान हुए है। सीट बेल्ट के 553, तीन सवारी पर 2225, अवैध पार्किंग में 4936, मोबाइल प्रयोग में 179, ओवर स्पीड में 110, मदिरापान में 41, जाति सूचक, पद सूचक में 10, काली फिल्म में 145, दोषपूर्ण नंबर प्लेट में 389 चालान हुए है। इसके अलावा यातायात नियमों के खिलाफ 252 वाहनों को सीज किया गया है।यातायात प्रभारी सुशील मिश्रा ने बताया कि विभाग की ओर से सुरक्षित यातायात के लिए समय-समय पर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। इसके बावजूद अधिकांश वाहन स्वामी बिना हेलमेट लगाए धड़ल्ले से फर्राटा भरते दिख जाते हैं। कई लोग बाइक पर तीन सवारी बैठा लेते है। वहीं चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट नहीं लगाते है। आंकड़ों में सबसे कम चालान ओवर स्पीड, मदिरापान जाति सूचक पद सूचक में हुए। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें