जौनपुर। स्थानीय जंक्शन पर शुक्रवार को ट्रेनों के पहुंचने पर प्रवासियों के चेहरे पर घर पहुंचने खुशी साफ झलक रही थी। ट्रेनों के रुकते ही प्रवासी श्रमिक उतरने को व्याकुल रहे। लेकिन स्टेशन पर मौजूद प्रशासन ने सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए उनको कतार बद्घ बाहर लाकर बसों में बैठाकर गंतव्य तक रवाना किया। इस दौरान बसों में बैठाने से पहले प्रवासी श्रमिकों को लंच पैकेट व पानी की बोतल दी जा रही थी।
शुक्रवार को कुल चार ट्रेनें आई। जिसमें दो ट्रेन सूरत और दो ट्रेन मुंबई से आई। इन ट्रेनों में करीब चार हजार 800 प्रवासी श्रमिक आए। ट्रेनों के जौनपुर जंक्शन पर रूकते ही श्रमिक उतरने के लिए गेटो पर आने लगे। लेकिन पहले से तैयार प्रशासन ने उनको सोशल डिस्टेंस से उतरवाया। इसके बाद की लाइन लगवा कर स्टेशन से बाहर निकाला। एडीएम वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश सूरत व मुंबई से कुल चार ट्रेनें आई। इन ट्रेनों से आए करीब 4800 प्रवासी श्रमिक आए। उनको बसों से भेजा गया। जिले के श्रमिकों को जांच के लिए उनके संबंधित तहसील पर भेजा गया है।