विधि दिवस के अवसर पर गुरुवार को शिवानी गौरव मेमोरियल लॉ कालेज भारती नगर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जनपद न्यायाधीश लुकमानुल हक के निर्देशन में गोष्ठी हुई।
गोष्ठी का शुभारंभ सिविल जज सीनियर डिविजन राजीव कुमार पालीवाल ने सरस्वती प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर किया। गोष्ठी में उन्होंने कहा कि संविधान के बिना समाज एवं देश की कल्पना भी नही की जा सकती।
भारत का संविधान दुनिया में सबसे विशाल एवं अद्भुत है। विधि दिवस के मौके पर हमें चाहिए की विधिक जानकारी ग्रामीण अंचलों के लोगों को भी दें, जिससें लोग शोषण आदि से बच सके एवं नारी शक्ति का विकास हो।
डा. दिलीप कुमार सिंह संधिकर्ता ने कहा कि संविधान ही वह सर्वोच्च संस्था है जिसके अनुसार देश की सम्पूर्ण व्यवस्था संचालित होती है। भारत का संविधान लचीला एवं कठोर तथा लोकतन्त्रात्मक, गणतान्त्रिक व्यवस्था का अद्भुत मिश्रण है।
इस मौके पर धनंजय कुमार मिश्र, सुघांशु शेखर उपाध्याय, मंयक जायसवाल, देवेन्द्र कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता बीडी सिंह, मंजू शास्त्री, डा. अरूण प्रताप यादव, माता प्रसाद आदि ने विधि दिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला।
गोष्ठी के आयोजन में प्राचार्या डा. कविता सिंह का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर 12 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताया गया। गोष्ठी में रामजी मौर्या, दीनानाथ राम, दमयन्ती सिंह, आशुतोष मिश्रा, अवधेश मिश्रा सहित कालेज के प्रवक्ता एवं छात्रगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।
उधर, होली चाइल्ड स्कूल और एसएस पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस मनाया गया। होली चाइल्ड स्कूल में प्रधानाचार्य नीलम सिंह ने बच्चों को संविधान की जानकारी दी। निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता भी हुईा।
संचालन प्रियांशी ने किया। एसएस पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य मधुलिका सिंह ने संविधान के बारे में बताया। इस मौके पर एकता और अखंडता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विश्वेत सिंह ने नागरिक के कर्तव्य की जानकारी दी।