फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: डॉक्टर्स-डे पर आईएमए ने किया चिकित्सकों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) शाहगंज इकाई द्वारा मंगलवार को डॉक्टर्स-डे पर पक्का पोखरा स्थित एक भवन में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि स्व.उमानाथ सिंह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो.डाॅ.रुचिरा सेठी ने कहा कि चिकित्सक का कार्य केवल इलाज भर नहीं, यह मानवता की सेवा का माध्यम है। सेवा, संवेदना और समर्पण ही इस पेशे की आत्मा हैं।
विज्ञापन

सभी चिकित्सकों को चाहिए कि वे अपने कर्तव्यों का निष्ठा व ईमानदारी से पालन करें।”विशिष्ट अतिथि के रूप में चिकित्सा अधीक्षक डाॅ.रफीक फारूकी ने कहा कि चिकित्सक केवल रोगों का उपचार नहीं करता, बल्कि वह पीड़ा के अंधकार में आशा की किरण बनता है। डाॅ.एसएल गुप्ता ने कहा कि चिकित्सा पेशा मानवता की पहली पंक्ति में खड़े प्रहरी का कार्य है, जो हर परिस्थिति में अपने दायित्व का निर्वहन करता है। समारोह में डाॅ.डीके गुप्ता, डाॅ.केपी मिश्रा, डाॅ.ज्ञानचंद चित्रवंशी, डाॅ.एके सिंह , डाॅ.जेपी दुबे, डाॅ.हरिओम मौर्य, आदि रहे। अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष डाॅ.अभिषेक रावत व संचालन संस्था सचिव डाॅ.देवी प्रसाद पुष्पजीवी, कोषाध्यक्ष डाॅ. अब्दुल्लाह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें