फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ..

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस और आबकारी टीम ने 30 लाख के अवैध मादक पदार्थ सहित शराब बनाने के उपकरण किया बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवढिय़ा। थाना क्षेत्र के तरती गांव में चल रही शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक टीम ने मौके से 30 लाख के मादक पदार्थ, शराब बनाने के उपकरण और तीन वाहनों को जब्त कर लिया। मौके से पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

तरती गांव में अवैध शराब की फैक्ट्री संचालित होने की सूचना आबकारी विभाग को मिली थी। सूचना पर जिला आबकारी अधिकारी घनश्याम मिश्रा पुलिस टीम के साथ रविवार की भोर में थाना क्षेत्र के तरती गांव में छापेमारी की। मौके से तीन चार पहिया वाहन, 500 रैपर, क्यूआर कोड, सहित व 215 शराब की बॉटल व 43 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। वही मौके से बरामद बोलेरो, पिकअप पर लदे 200 लीटर के दो ड्रम व 3 गैलन मिले जिसमें लगभग 400 लीटर स्प्रिट व गाड़ी से 625 नए खाली बॉटल व सील लगे एक हजार ढक्कन भी बरामद किए गए। वहीं मौके से बरामद एक बोलेरो से पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने तीन किलो गाँज ड्राइवर सीट के नीचे से बरामद किया। छापेमारी के दौरान आबकारी विभाग ने मौके से रीता जायसवाल, जय देवी, राम लखन, विशाल जायसवाल,अमन जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आबकारी टीम द्वारा बरामद किए गए अवैध मादक पदार्थों की कीमत लगभग तीस लाख रुपये बताई जा रही हैं। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष नेवढिय़ा राजनारायण चौरसिया ने बताया कि बरामद किए गए सामानों को जब्त कर लिया गया है। छापेमारी के दौरान जिला आबकारी अधिकारीघनश्याम मिश्रा, आबकारी निरीक्षक मडिय़ाहूं अरुण कुमार यादव समेत अन्य तहसीलों के आबकारी निरीक्षक और पुलिस टीम मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें